Netflix का गिफ़्ट कार्ड रिडीम नहीं कर पा रहे हैं

अगर आप Netflix का गिफ़्ट कार्ड रिडीम नहीं कर पा रहे हैं, तो आप एरर मेसेज या अपनी समस्या के मुताबिक नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो कर सकते हैं.

अगर आपको यह मेसेज दिखता है कि आपने जो कोड डाला वह पहले ही इस्तेमाल किया जा चुका है, तो इसका मतलब है कि कार्ड पहले ही किसी अकाउंट में रिडीम हो चुका है. पेमेंट हिस्ट्री या मेंबरशिप पेज पर जाकर जानें कि आपका गिफ़्ट कार्ड बैलेंस लागू हो चुका है या नहीं. अगर आपके अकाउंट में गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस नहीं दिखता, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

अगर आपको कोड अमान्य होने का मेसेज दिखता है तो इसका यही मतलब है कि आपने जो कोड डाला था उसमें कोई समस्या थी. कोड की दोबारा जांच करें और इसे फिर से डालें.

अगर सही कोड डालने के बावजूद आपको यह मेसेज दिखता है, तो शायद जिस मर्चेंट से आपने गिफ़्ट कार्ड खरीदा है उसने अभी आपके कार्ड को ऐक्टिवेट नहीं किया है. कृपया 24 घंटे इंतज़ार करने के बाद गिफ़्ट कार्ड को फिर से रिडीम करने की कोशिश करें. अगर फिर भी यह गड़बड़ी बनी रहे, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

  1. Netflix कुकी हटाने के लिए netflix.com/clearcookies पर जाएं; इससे आप अपने अकाउंट से साइन आउट हो जाएंगे.

  2. netflix.com/redeem पर जाएं और गिफ़्ट कार्ड को फिर से रिडीम करने की कोशिश करें.

अगर आपको अब भी यही मेसेज दिखता है, तो शायद मर्चेंट ने अभी आपके कार्ड को ऐक्टिवेट नहीं किया है. कृपया 24 घंटे इंतज़ार करने के बाद गिफ़्ट कार्ड को फिर से रिडीम करने की कोशिश करें. अगर फिर भी यह गड़बड़ी बनी रहे, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

अगर आपको यह मेसेज दिखता है कि आपने जो कोड डाला है उसे आपके अकाउंट के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, तो इसका मतलब है कि आप किसी ऐसे अकाउंट में गिफ़्ट कार्ड रिडीम करना चाहते हैं जिसे Apple से बिल किया जाता है या वह किसी ऐसे पैकेज से जुड़ा हुआ जिसमें Netflix शामिल है.

  • अगर अभी आप Apple से पेमेंट करते हैं और Netflix गिफ़्ट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको अपना Netflix अकाउंट कैंसल करना होगा. साथ ही, इसके बंद होने तक इंतज़ार करना होगा, फिर अपने गिफ़्ट कार्ड की मदद से इसे रीस्टार्ट करना होगा.

  • अगर आपका अकाउंट Netflix वाले किसी पैकेज से जुड़ा है, तो आप गिफ़्ट कार्ड को सेव कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल उस समय कर सकते हैं, जब पैकेज में आपका अकाउंट शामिल नहीं रहता. इसके अलावा, आप इसे किसी दूसरे Netflix अकाउंट पर रिडीम कर सकते हैं.

  1. Netflix कुकी हटाने के लिए netflix.com/clearcookies पर जाएं; इससे आप अपने अकाउंट से साइन आउट हो जाएंगे.

  2. netflix.com/redeem पर जाएं और गिफ़्ट कार्ड को फिर से रिडीम करने की कोशिश करें.

अगर आपको अब भी यही मेसेज दिखता है, तो शायद मर्चेंट ने अभी आपके कार्ड को ऐक्टिवेट नहीं किया है. कृपया 24 घंटे इंतज़ार करने के बाद गिफ़्ट कार्ड को फिर से रिडीम करने की कोशिश करें. अगर फिर भी यह गड़बड़ी बनी रहे, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

अगर आपके कार्ड के पीछे खरोंच के निशान हैं या वह डैमेज होने की वजह से पढ़ने में नहीं आ रहा है, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल