पेमेंट का तरीका बदलने या जोड़ने का तरीका

आप अपने अकाउंट पर पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर Netflix के लिए अपनी पेमेंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं या पेमेंट का तरीका बदल सकते हैं. देखें कि आपके इलाके में Netflix के कौन-से पेमेंट विकल्प उपलब्ध हैं.

ध्यान दें: Netflix कभी भी ईमेल, टेक्स्ट या फ़ोन के ज़रिए पेमेंट की जानकारी नहीं मांगता. इन्हें सिर्फ़ अपने Netflix अकाउंट पर डालें.

अपनी पेमेंट की जानकारी अपडेट करें

  1. पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर जाएं (आपको साइन इन करना होगा).

  2. पेमेंट का तरीका के बगल में मौजूद अपडेट करें बटन चुनें.

  3. अपने पेमेंट की जानकारी अपडेट करें.

  4. कन्फ़र्म करने के लिए सेव करें पर क्लिक करें.

अपने पेमेंट का तरीका बदलें

  1. पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर जाएं (आपको साइन इन करना होगा).

  2. पेमेंट का नया तरीका जोड़ने के लिए + पेमेंट का तरीका जोड़ें चुनें.

  3. पेमेंट की जानकारी डालें.

  4. कन्फ़र्म करने के लिए सेव करें पर क्लिक करें.

ध्यान दें: पेमेंट के कुछ खास तरीके इस्तेमाल करने से अकाउंट पर ऑथराइज़ेशन चार्ज लग सकता है. यह चार्ज उस पेमेंट के तरीके को वेरिफ़ाई करने के लिए लगाया जाता है. यह रोक सिर्फ़ कुछ समय के लिए लगाई जाती है और आमतौर पर इसे जल्द ही हटा दिया जाता है, लेकिन आपके बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी को आपके स्टेटमेंट से 'पेंडिंग' स्टेटस हटाने में कुछ कामकाजी दिन लग सकते हैं.


किसी पार्टनर के ज़रिए पेमेंट

अगर आप Netflix के लिए पेमेंट करते हैं या किसी पार्टनर कंपनी (जैसे कि आपके फ़ोन या इंटरनेट प्रोवाइडर) के पैकेज के हिस्से के तौर पर Netflix का इस्तेमाल करते हैं, तो अपना पेमेंट का तरीका बदलने के लिए अपने प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा.

Netflix खरीदारियां

अगर आप Netflix की कोई ऐसी अतिरिक्त खरीदारी करते हैं जो आपके पैकेज बिल में शामिल नहीं है, जैसे कि कोई एक्स्ट्रा मेंबर जोड़ना, तो आपको उन चार्जेज़ के लिए पेमेंट का एक दूसरा तरीका जोड़ने के लिए कहा जाएगा.

  1. पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर जाएं (आपको साइन इन करना होगा).

  2. + पेमेंट का तरीका जोड़ें चुनें.

  3. पेमेंट की जानकारी डालें.

  4. कन्फ़र्म करने के लिए सेव करें पर क्लिक करें.

ध्यान दें: पेमेंट के कुछ खास तरीके इस्तेमाल करने से अकाउंट पर ऑथराइज़ेशन चार्ज लग सकता है. यह चार्ज उस पेमेंट के तरीके को वेरिफ़ाई करने के लिए लगाया जाता है. यह रोक सिर्फ़ कुछ समय के लिए लगाई जाती है और आमतौर पर इसे जल्द ही हटा दिया जाता है, लेकिन आपके बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी को आपके स्टेटमेंट से 'पेंडिंग' स्टेटस हटाने में कुछ कामकाजी दिन लग सकते हैं.

आप अपने Netflix अकाउंट पर पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर पेमेंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं या अपने पेमेंट का दूसरा तरीका बदल सकते हैं.


बिलिंग से जुड़े विषय

मिलते-जुलते आर्टिकल