अपना अकाउंट सुरक्षित कैसे रखें
आपके अकाउंट और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद के लिए यहां हम सबसे ज़रूरी सलाह दे रहे हैं.
Netflix के लिए ऐसा पासवर्ड इस्तेमाल करें, जिसे आप कहीं और इस्तेमाल नहीं करते
हमारा सुझाव है कि अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए Netflix के लिए एक मज़बूत और अनूठा पासवर्ड का इस्तेमाल करें.
आपका पासवर्ड ऐसा होना चाहिए:
जिसे आप दूसरी वेबसाइटों या ऐप्स पर इस्तेमाल न करते हों
कम से कम 8 कैरेक्टर का हो
जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, संख्याएं और सिंबल शामिल हों
जिसका अंदाज़ा आसानी से न लगाया जा सके - जैसे “password," “12345678” या आपकी निजी जानकारी (नाम, जन्म तारीख, पता) इस्तेमाल न की गई हो
किसी पासवर्ड मैनेजर की मदद से यूनीक पासवर्ड का ट्रैक रखना आसान हो जाता है.
आपको Netflix के लिए वही साइन इन जानकारी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए, जिसे दूसरी वेबसाइट्स, ऐप्स या सर्विस के लिए इस्तेमाल करते हों. अगर आपकी साइन इन जानकारी Netflix के बाहर लीक हो जाती है या किसी के हाथ लग जाती है, तो कोई हैकर उससे आपका Netflix अकाउंट ऐक्सेस करके अकाउंट में बदलाव कर सकता है. साथ ही, वह उन सभी अकाउंट्स को हैक कर सकता है, जिनमें आप इसी जानकारी का इस्तेमाल करते हैं.
अगर आपको पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है, तो आप पासवर्ड मैनेजर के ज़रिए लंबा, अनूठा पासवर्ड बना सकते हैं और उनका ट्रैक रख सकते हैं. अब ज़्यादातर ब्राउज़र और फ़ोन में पासवर्ड मैनेजर फ़ीचर मुफ़्त मौजूद होता है.
आप खुद को पासवर्ड रीसेट ईमेल या टेक्स्ट मेसेज भेजकर अपना पासवर्ड बदल सकते हैं या पासवर्ड बदलें पेज पर जाकर इसे बदल सकते हैं.
अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें
Netflix आपसे कभी भी टेक्स्ट या ईमेल के ज़रिए संवेदनशील निजी या फ़ाइनेंशियल जानकारी शेयर करने के लिए नहीं कहेगा. इसमें शामिल हैं:
क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर
बैंक अकाउंट विवरण
Netflix पासवर्ड
हम कभी भी किसी थर्ड-पार्टी वेंडर या वेबसाइट के ज़रिए पेमेंट करने के लिए नहीं कहेंगे.
आपको दूसरे तरीके आज़माने चाहिए
अगर अपनी जानकारी की प्रायवेसी को लेकर आपके मन में कोई सवाल है, तो कृपया हमारा प्रायवेसी स्टेटमेंट देखें.